मुजफ्फरपुर, फरवरी 18 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। मीनापुर थाना क्षेत्र के मुस्तफागंज गांव में चार वर्ष पहले छापेमारी कर हुई गांजा व स्मैक जब्ती के मामले में गवाही देने नहीं आने वाले छह पुलिसकर्मियों पर सख्ती की गई है। विशेष कोर्ट एनडीपीएस एक्ट संख्या-दो ने इनके खिलाफ गैरजमानतीय वारंट जारी किया है। इसमें मामले के सूचक व मीनापुर थाना के तत्कालीन दारोगा रविरंजन कुमार, आईओ तलेश्वर टुडू, सिपाही सीमा यादव, व्यास कुमार, नवीन कुमार व सितारा कुमारी शामिल हैं। मामले में विशेष कोर्ट में पिछले तीन वर्षों से सेशन ट्रायल चल रहा है। समन व नोटिस के बाद भी इसमें से कोई गवाह विशेष कोर्ट के समक्ष उपस्थित नहीं हुए। इसके बाद विशेष कोर्ट ने सभी के विरुद्ध गैरजमानतीय वारंट जारी किया है। मीनापुर थाना में तैनात तत्कालीन दारोगा रविरंजन ने 28 फरवरी 2022 को मुस्तफागंज के उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.