मैनपुरी, अप्रैल 17 -- जवाहर नवोदय विद्यालय में दो दिवसीय हैंडबॉल चयन प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने अपने-अपने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। प्राचार्य राजेश कुमार यादव की देखरेख में तीनों वर्ग में बालक व बालिकाओं की टीम चयनित की गई है। चयनित बालकों की टीम देहरादून तथा बालिकाओं की टीम संभल में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेगी। गुरुवार को जवाहर नवोदय विद्यालय भोगांव में कासगंज, एटा, कन्नौज की टीम ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। बालिका वर्ग अंडर-14 में भोगांव नवोदय की सोनम, सोनाली, मुस्कान, अपूर्वा, नव्या, कन्नौज की पारुल, प्रगति, सृष्टि, राधिका तथा कासगंज की भाविका, मोनिका, अनु, बालक वर्ग में भोगांव के अमन, आयुष, प्रशांत, आर्यन, कासगंज के अभिषेक, पारस, अमन, आयुष तथा कन्नौज के आशीष, कृष्णा, आदर्श, राज को चयनित किया गया। अंडर 17 बालि...