रिषिकेष, मार्च 5 -- रानीपोखरी क्षेत्र में मौजूद एक लापता सैनिक की 20 बीघा जमीन को तीन लोगों ने फर्जीवाड़ा कर बेच दिया। तहसील से फर्द निकालने के दौरान परिवार के सदस्यों को इसका पता चला। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। रानीपोखरी पुलिस के मुताबिक राजेंद्र सिंह निवासी ग्राम मादसी गडूल, तहसील ऋषिकेश ने बीते मंगलवार को तहरीर दी। बताया कि सेना में तैनात उनका चचेरा भाई हुकुम सिंह वर्ष 1971-72 में युद्ध के बाद लापता हो गया। इसके बाद वह कभी लौटकर नहीं आया। हुकुम सिंह के पिता गुंदर सिंह का निधन भी वर्ष 1980 में हो गया था। जीवित रहते हुए उन्होंने मादसी गडूल में 20.5 बीघा जमीन सैनिक बेटे हुकुम सिंह के लौटने तक उन्हें इस्तेमाल करने के लिए दी थी। राजेंद्र ने बताया कि वह बीते साल 17 दिसंबर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.