फिरोजाबाद, जनवरी 5 -- शिकोहाबाद में 12 दिसंबर को एटा रोड तिवरिया पर सड़क किनारे वाहन के इंतजार में खड़े तीन लोगों को टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने घायल के पिता की शिकायत पर इको चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कुँवर पाल पुत्र स्व श्री भोले सिंह निवासी ग्राम दिवायची ने शिकायती पत्र देते हुए कहा कि 12 दिसंबर की शाम उसका बेटा लवकुश, भतीजे की पत्नी बीनू देवी, चाचा हरी सिंह के साथ एटा रोड़ तिवरिया पर सड़क के किनारे से खडे थे। तभी एक ईको के चालक ने तेज, लापरवाही से कार को चलाते हुए सड़क किनारे खड़े तीनों लोगों को टक्कर मार दी। हादसे ने तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां तीनों को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। जहां तीनों का उपचार किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान...