गाज़ियाबाद, मार्च 12 -- ट्रांस हिंडन। साहिबाबाद थाना क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति ने जानकार पर तीन लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। नौ माह पूर्व लिए पैसे आरोपी ने दो तीन माह में वापस करने का वादा किया था। आरोप है कि अब वह पैसे देने से साफ इंकार कर रहा। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। लाजपतनगर निवासी सिकंदर खान ने पुलिस को बताया कि उसने अपने जानकार जितेंद्र माहेश्वरी निवासी शालीमार गार्डन को जरूरत के समय नौ माह पूर्व तीन लाख रुपये चेक के माध्यम से उधार दिये थे। जितेंद्र ने इस दौरान दो से तीन माह में सारे पैसे वापस करने का आश्वासन दिया था। सिकंदर का आरोप है कि समय पूरा होने पर पैसों का तकादा किया तो शुरू में वह आनाकानी करने लगा और ज्यादा दबाव बनाने पर आरोपी ने पैसे देने से साफ इंकार कर दिया और कह दिया कि जो करना है कर ले, पैसे नहीं मिलेंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.