अयोध्या, जनवरी 15 -- अयोध्या, संवाददाता। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग प्रथम संदर्भन इकाइयों एफआरयू को विकसित करने के प्लान पर काम कर रहा है। सीएमओ ने सोहावल, बीकापुर व पूरा बाजार एफआरयू में विभिन्न निर्माण को लेकर जिलाधिकारी को प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव में त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत इसका निर्माण किए जाने की मांग की गई है। जिले में पांच सीएचसी को प्रथम संदर्भन इकाई का दर्जा दिया गया है। जिसमें पूराबाजार, सोहावल, रुदौली, मिल्कीपुर व बीकापुर शामिल है। प्रथम संदर्भन इकाईयों में लगातार चिकित्सीय सुविधाओं में बढ़ोत्तरी की जा रही है। जिसके कारण यहां आने वाले मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। इस वर्ष एफआरयू में होने वाले सीजेरियन व सामान्य प्रसव की संख्या में काफी बढ़ोत्तरी हुई है। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते...