हापुड़, जुलाई 6 -- जनपद से होकर तीन राज्यों और 10 से अधिक जिलों के कांवड़ियां गुजरेंगे। जिनकी सुरक्षा को लेकर वृहद प्लानिंग की जा रही है। एनएच के कैमरों के अलावा डीएम की संतुति मिलने पर चार कांवड़ मार्गों पर पुलिस कैमरे लगाने का प्लान बना रही है। जिनका कंट्रोल रुम कलेक्ट्रेट में बनाया जा रहा है। एएसपी ने बताया कि जनपद से चार कांवड़ रुट हैं। जिनकी सुरक्षा के लिए पुलिस बल भारी मात्रा में लगा दिया गया है। उन्होंने बताया कि देश की राजधानी को प्रदेश की राजधानी से जोड़ने वाले हाईवे से दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और यूपी के शिवभक्त निकलेंगे। इसके अलावा मुरादाबाद, अमरोहा, बदायूं, रामपुर, बरेली, गाजियाबाद, मेरठ, नोएडा, बुलंदशहर आदि जिलों के कांवड़ियां ब्रजघाट आएंगे। जिनकी रेगुलर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। स्थान चिंहित किए गए हैं। डीए...