रांची, दिसम्बर 10 -- रांची, संवाददाता। खनन से प्रभावित क्षेत्रों में पर्यावरण बहाली की दिशा में एक पहल शुरू की जा रही है। वन उत्पादकता संस्थान (आईएफपी) को कोल इंडिया लिमिटेड की ओर से पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड स्थित 20 से 25 माइंस में इको-रिस्टोरेशन का प्रोजेक्ट मिला है। इस योजना के तहत खनन से क्षतिग्रस्त भूमि को पुनः हराभरा करने और जैव विविधता बहाल करने का कार्य किया जाएगा। संस्थान के अधिकारियों के अनुसार, इको-रिस्टोरेशन की प्रक्रिया की शुरुआत प्रत्येक साइट पर मृदा की विस्तृत जांच से होगी। मिट्टी की गुणवत्ता, पोषक तत्वों, पीएच स्तर और जलधारण क्षमता का अध्ययन कर यह तय किया जाएगा कि किस क्षेत्र में कौन-कौन सी वृक्ष प्रजातियां उपयुक्त होंगी। इसके बाद स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप देशी और बहुपयोगी पौधों का चयन कर वृक्षारोपण किया जाएगा, त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.