पिथौरागढ़, जून 30 -- पिथौरागढ़। 1962 के भारत चीन 1965, 71 में भारत-पाक के बीच हुए युद्ध में शामिल रहे सूबेदार मेजर रिटायर प्रेम सिंह दिगारी 86 का निधन हो गया है। बीते दिन बरेली स्थित एक अस्पताल में उनका उपचार के दौरान निधन हो गया। सोमवार सुबह पूर्व सैनिक संगठन ने पार्थिव शरीर पर तिरंगा अर्पित किया गया। रामेश्वर घाट में पूर्व सैनिक देवेंद्र सिंह दिगारी ने पिता को मुखाग्नि दी। उनके निधन पर विक्रम पोखरिया, रमेश सिंह, लक्ष्मण सिंह, दयाल सिंह, दिवाकर बोहरा, श्याम विश्वकर्मा, भूपाल सिंह, गिरधर सिंह, प्रहलाद सिंह, राजेंद्र कार्की, सुरेंद्र बोहरा, गोपाल सिंह ने शोक व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.