लखनऊ, सितम्बर 3 -- तीन मरीजों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। संक्रामक रोग प्रभावित जानकीपुरम सेक्टर-3 का स्वास्थ्य विभाग ने जायजा लिया। घरों का सर्वे किया। बुखार व डायरिया पीड़ितों की खोज की। 20 अगस्त से अब तक जानकीपुर में 120 से ज्यादा लोग डायरिया की चपेट में आ चुके हैं। तीन मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम और जलकल विभाग का रवैया सुस्त बना हुआ था। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने इलाके का निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों ने डिप्टी सीएम के सामने अफसरों के दावों की पोल खोल दी। डिप्टी सीएम ने अफसरों को इलाके की व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके बाद अफसरों ने राहत कार्य में तेजी शुरू की। स्वस्थ्य विभाग का दावा है कि बुधवार को टीम ने 50 घरों का भ्रमण किया। क्षेत्र में डायरिया का कोई नया मरीज नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.