मैनपुरी, फरवरी 22 -- घिरोर नगर पंचायत के तीन मोहल्लों की तीन सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू की गई है। इन सड़कों के निर्माण के लिए लंबे समय से स्थानीय लोगों द्वारा डिमांड की जा रही थी। सड़कों को बनाने के लिए बजट जारी कर दिया गया है। 16 मार्च को सड़कों के निर्माण के संबंध में टेंडर खोले जाएंगे। इस संबंध में कार्रवाई शुरू कर दी गई है। नगर पंचायत के अधिशासी अभियंता ने बताया कि कस्बा घिरोर के वार्ड नंबर 2, 3 और 7 में तीन गलियों की हालत अत्यधिक खराब हैं। इन गलियों को बनाने के लिए सीसी मार्ग और मार्ग के दोनों तरफ सीसी नालियां बनाने का प्रस्ताव बोर्ड की बैठक में पास किया गया था, जिसे मंजूर किया गया और अब 15 वें वित्त आयोग के फंड से इन सड़कों के निर्माण का काम शुरू कराया जा रहा है। 16 मार्च तक टेंडर मांगे गए हैं। 16 मार्च को ही ट...