गाजीपुर, जनवरी 8 -- गाजीपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को डीएम अविनाश कुमार की अध्यक्षता में चकबंदी कार्यों की समीक्षा हुई। इसमें पांच वर्ष से अधिक पुराने वाद को तीन माह में निस्तारित करने के लिए निर्देश दिया। डीएम ने बताया कि गाजीपुर के विभिन्न चकबन्दी न्यायालयों में कुल 6258 वाद विचाराधीन है। जिसमें से पांच वर्ष से अधिक अवधि के कुल लम्बित वाद की संख्या 1370 है। उन्होने निर्देशित किया कि विशेष अभियान चलाकर दो माह में पांच वर्ष से अधिक लम्बित वाद का तत्काल और गुणवत्तापरक निस्तारण करें। उन्होने वर्तमान में चकबन्दी प्रक्रियाधीन कुल 22 गांवों की ग्रामवार समीक्षा करते बताया। कहा कि ग्राम ताजपुर मांझा (प्रथम चक्र) धारा-7 के स्तर पर, ग्राम पहाड़पुर खुर्द धारा-9 के स्तर पर, ग्राम मखदूमपुर, मुडियार, गोपीनाथपुर, शेरपुर ढोटारी, रूहीपु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.