रामपुर, जनवरी 8 -- उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ की नगर कार्यकारिणी के नगर अध्यक्ष प्रेम राज वाल्मीकि के नेतृत्व में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका रामपुर को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें कर्मचारियों की तीन मांगों का जल्द समाधान कराने की मांग की गई। ज्ञापन में संविदा सफाई कर्मचारियों का सात माह का पीएफ की किस्त जमा किया जाना, संविदा सफाई कर्मचारियों का डीए का एपियर दो साल का जमा किया जाना और संविदा सफाई कर्मचारियों को वार्ड का सफाई नायक बनाया जाना शामिल है। इस मौके पर किशन लाल, नन्हें लाल, विक्रम भारती, सुदेश कुमार, अरुण कुमार, मनोज कुमार,अजेय कुमार, अमित कुमार, सूरज सिंह और धीरेंद्र कुमार शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...