जौनपुर, अगस्त 8 -- जौनपुर, संवाददाता। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से गुरुवार को तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। महासभा की महिला जिलाध्यक्ष तूलिका श्रीवास्तव ने कहा कि तीज का त्योहार प्रकृति की कृपा, मानसून के आगमन और हरियाली का प्रतीक है। यह भगवान शिव और देवी पार्वती के मिलन का प्रतीक है। इसे वैवाहिक सुख, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य के लिए मनाया जाता है। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका श्रीवास्तव ने कहा कि जो महिलाएं इस व्रत को पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ करती हैं, उन्हें वैवाहिक जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य प्राप्त होता है। प्रदेश उपाध्यक्ष कल्पना श्रीवास्तव ने बताया कि अविवाहित कन्याएं अच्छे वर की प्राप्ति के लिए तीज का व्रत रखती हैं। कार्यक्रम में महिलाओं ने झूला झूलकर और कजरी गीत गाकर देर शाम तक आनंद लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिल...