मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 29 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बरियारपुर थाने के धर्मपुर सुस्ता गांव में प्रियेश कुमार की पत्नी कुसमी कुमारी (21) की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। वह तीन महीने बाद मंगलवार की शाम करजा थाने के रुपबारा स्थित मायके से आई थी। कुसमी के परिजनों ने ससुरालवाले पर गर्दन दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। ससुरालवाले घर छोड़कर फरार हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। विवाहिता की मां सुमित्रा देवी और जीजा सत्यप्रकाश कुमार ने पुलिस को बताया कि पारिवारिक विवाद में गर्दन दबाकर ससुरालवालों ने कुसमी की हत्या कर दी है। सुमित्रा देवी ने पुलिस को बताया कि करीब डेढ साल पहले पुत्री की शादी हुई थी। इस दौरान पुत्री ने एक बच्चे को जन्म दिया। तीन महीने से रुपबारा में रह रही थी। मंगलवार की शाम पुत्री ससुराल गई थी। बुधवार की सुबह पुत्र...