प्रयागराज, जुलाई 10 -- प्रयागराज मुख्य संवाददाता यूपी बोर्ड का सत्र शुरू होने के तीन महीने बाद एनसीईआरटी आधारित किताबें बाजारों में पहुंच गई हैं। कक्षा नौ से 12 तक के 36 विषयों की 70 किताबों की बाजार में उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए यूपी बोर्ड की ओर से मंडलीय और जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश भेजे जा रहे हैं। आवश्यकता पड़ने पर जिलों में राजकीय इंटर कॉलेज या अन्य स्थान पर काउंटर खोलकर बिक्री के निर्देश दे रहे हैं ताकि बच्चों को सस्ती और अधिकृत किताबें मिल सके। साथ ही टीम बनाकर नकली या अनाधिकृत किताबों के खिलाफ छापेमारी के निर्देश भी दिए जा रहे हैं। नौ रुपये से 133 तक की किताबें इस साल प्रकाशकों का कमीशन एनसीईआरटी के बराबर करने के कारण यूपी बोर्ड की किताबों के दाम में वृद्धि हुई है। हालांकि इसके बावजूद यूपी बोर्ड की किताबें एनसीईआरटी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.