सहारनपुर, मार्च 2 -- सहारनपुर रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। करीब तीन माह बाद शनिवार को जनसेवा एक्सप्रेस पटरियों पर दौड़ी। अन्य ट्रेनें भी इस सप्ताह शुरु हो जाएंगी। खास बात है कि कोहरे के चलते एक दिसंबर से करीब दो दर्जन ट्रेनें रद्द चल रही थी। कोहरे के चलते जनसेवा एक्सप्रेस, अकाल तख्त एक्सप्रेस, दुर्गियाना, बरौनी, टाटानगर, योग नगरी ऋपिकेश, डिब्रूगढ, लालकुंआ सहित करीब दो दर्जन ट्रेनों को तीन महीने के लिए रद्द कर दिया गया था। इनमें कुछ ट्रेनें सप्ताह के सातों दिन चलती हैं तो कुछ साप्ताहिक हैं। जनसेवा एक्सप्रेस शनिवार की सुबह करीब सात बजकर 15 मिनट पर अमृतसर से रवाना हुई। जालंधर, राजपुर, अंबाला होते हुए एक घंटे 20 मिनट की देरी से दोपहर दो बजे सहारनपुर पहुंची। रेल अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार इस सप्ताह के अंत तक सभी रद्द ट्रेने पटर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.