धनबाद, नवम्बर 14 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता धनबाद, जामताड़ा व बोकारो के हाईस्कूलों के छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। तीनों जिलों के छात्र-छात्राओं के स्कूलों तक भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी पहुंचेगी। रसायन विज्ञान और जीवन, जल पर केंद्रित विषय पर आधारित भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी में एक से बढ़कर एक शिक्षाप्रद मॉडल देखकर विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त करेंगे। राष्ट्रीय विज्ञान संग्राहलय परिषद (एनसीएसएम) कोलकाता की ओर से यह भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी एक बस में है। झारखंड के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने जामताड़ा, धनबाद व बोकारो जिले के लिए शिड्यूल जारी कर दिया है। जामताड़ा में एक से 31 दिसंबर तक, धनबाद में 1 जनवरी से 31 जनवरी तक, बोकारो में एक फरवरी से 28 फरवरी तक प्रदर्शनी लगेगी। तीनों जिले में नौ-नौ हाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.