बलिया, फरवरी 7 -- बलिया, संवाददाता। मुंडन संस्कार की भीड़ के बीच शुक्रवार को तीन महिलाओं के गले से सोने के आभूषण की उचक्कागिरी हो गयी। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने संदेह के आधार पर चार महिलाओं को पकड़ लिया। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। इस मामले में केस दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है। गाजीपुर जनपद के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के बहुलीबांध निवासी बिंदा देवी ने पुलिस को बताया है कि गांव के ही एक व्यक्ति के मुंडन संस्कार में शामिल होने हल्दी थाना क्षेत्र के हुकुमछपरा घाट पर पहुंची थी। इसी बीच भीड़ के बीच से मेरे गले का मंगलसूत्र चोरी हो गया। पीछे खड़ी चार-पांच महिलाओं में से एक मंगलसूत्र को बैग में रखते देख लिया। इसके बाद शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने उसे पकड़ लिया। गंगा तट पर मौजूद लोगों तक बात पहुंची तो रेवती थाना क्ष...