बहराइच, जनवरी 12 -- बहराइच। जिले की तीन सामाजिक कार्यों में भूमिका निभाने वाली तीन महिलाओं को गुजरात की संस्था शाश्वत फाउंडेशन अहमदाबाद इमर्जिंग लीडरशिप फीमेल अवार्ड-2026 से नवाजेगी। फाउंडेशन की चयन समिति के प्रभारी डॉ.आनन्द श्रीवास्तव ने बताया कि यह अवार्ड सोनी श्रीवास्तव, ज्योति सिंह व डॉ.डिंपल जैन को गणतंत्र दिवस से पूर्व प्रदान किया जाएगा। ट्रस्टी वीणा परीख गुजरात में कई उद्योगों का संचालन करती हैं और सामाजिक कार्यों में रुचि लेने के कारण बहराइच जैसे आकांक्षी जिले में फाउंडेशन के माध्यम से लंबे समय से विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...