कन्नौज, फरवरी 9 -- छिबरामऊ, संवाददाता। भाकियू महात्मा टिकैट गुट से जुड़े किसानों ने तहसील में धरना प्रदर्शन कर एसडीएम को अलग-अलग दो ज्ञापन सौंपे, जिसमें गुरसहायगंज नगर क्षेत्र की गंभीर समस्याओं को उठाया गया है। पहले ज्ञापन में बच्चों की सुरक्षा से जुड़ा मामला था, जबकि दूसरे में किसानों और गरीबों की रोजमर्रा की दिक्कतों को निराकरण कराने के संबंध में था। भाकियू से जुड़े किसानों ने सोमवार को तहसील पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान भाकियू नेताओं ने एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि कस्बा गुरसहायगंज में एक प्राइवेट स्कूल संचालित हो रहा है। तीन मंजिला इस स्कूल बिल्डिंग में लगभग 1100 बच्चे पढ़ते हैं। इस भवन का निर्माण बिना स्वीकृत मानक नक्शा, बिना सीएलयू धारा 143 और बिना एनओसी तथा बिना नेशनल बिल्डिंग कोड प्रमाणपत्...