रुडकी, मार्च 12 -- जमीअत उलेमा ए हिंद के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती रियासत का कहना है कि होली पर्व को देखते हुए जुमे की नमाज ढाई से लेकर तीन बजे तक अदा की जा सकती है। मुफ्ती रियासत अली ने कहा कि इस बार रमजान के दूसरे जुमे को ही होली का पर्व है। हमारा कर्तव्य है कि एक दूसरे की आस्था का विशेष ध्यान रखे। कहा इससे पहले भी कई बार ऐसा मौका आ चुका है कि जुमे वाले दिन ही होली का त्योहार आया। ऐसे मौके पर हर बार दोनों समुदाय के लोगों ने कौमी एकता को मजबूत बनाने का सबूत देते हुए एक दूसरे का सहयोग किया। कहा कि जुमे की नमाज अमनो अमान के साथ अदा करने के बाद मुल्क की खुशहाली और अमनो सलामती दुआ मांगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.