गिरडीह, मई 9 -- देवरी। देवरी थाना क्षेत्र के खसलोडीह गांव में शुक्रवार को तीन बच्चों के साथ मां ने कुएं में छलांग लगाई। दो मासूम बेटी और एक बेटे की मौत हुई। बच्चों की उम्र दो साल से 6 साल के बीच की है। मां की हालत गंभीर है। इलाज के लिए गिरिडीह ले जाया गया। शुक्रवार पूर्वाह्न की घटना है। जानकारी मिली कि पति-पत्नी के बीच गुरुवार रात विवाद हुआ था। इसके बाद शुक्रवार को मां ने तीनों बच्चों को लेकर पास के कुएं में छलांग लगा दी। मौके पर ही तीन बच्चों की मौत हो गई। पति हैदराबाद में रहकर मजदूरी करता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...