बरेली, मार्च 16 -- तीन बच्चों की मां प्रेमी के साथ चली गई। वह नगदी, जेवरात और बेटे को भी साथ ले गयी। पति ने पुलिस को तहरीर दी लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया। पति ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। सेंथल के युवक का विवाह 12 वर्ष पूर्व रुद्रपुर की युवती से हुआ था। युवती का परिवार सेंथल में रहता है। विवाह के बाद उसने दो बेटों और एक बेटी को जन्म दिया। उसका रामपुर के युवक से प्रेम प्रसंग हो गया। 7 फरवरी को वह अपने सात साल के बेटे व घर में रखे 60 हजार रुपए व सोने-चांदी के जेवरात लेकर प्रेमी संग फरार हो गई। पति ने आरोपी के के पिता और चाचा से पत्नी के बारे में पूछताछ की तो उन्होंने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए महिला के पति ने थाना हाफिजगंज में तहरीर दी। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। परेशान पति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.