हिन्दुस्तान टीम, जनवरी 24 -- यूपी के बदायूं में एक महिला ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके पति ने आरोप लगाए हैं कि महिला का दो युवकों के साथ अफेयर था जिस कारण पति और पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। इसी झगड़े के बाद महिला ने फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग के चलते तीन बच्चों की मां ने अपने ही घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पति और परिजन उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अस्पताल से पुलिस को सूचना दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। मामला सदर कोतवाली के मीराजी पुलिस चौकी क्षेत्र का है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार यहां रहने वाले महेश की 30 वर्षीय पत्नी रजनी ने अपने ही घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आंख खुलने पर महेश ने रजनी को फंदे स...