लखनऊ, मार्च 18 -- बिजनौर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में होली मनाने गए तीन लोगों के घरों को निशाना बना कर चोरों ने जेवर, नकदी सहित लाखों का माल पार कर दिया। पकड़े जाने से बचने के लिए चोरों ने इन घरों के सीसीटीवी कैमरे व डीवीआर भी उठा ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बिजनौर थाना क्षेत्र के रॉयल सिटी लक्ष्मी इन्क्लेव निवासी नवीन अवस्थी बापू भवन के पास स्थित नॉर्दर्न रेलवे बैंक में नौकरी करते हैं। नवीन के मुताबिक 13 मार्च को होली मनाने के लिए वह परिवार के साथ अपने गृह जनपद रायबरेली के लालगंज गए थे। इस बीच चोरों ने उनके घर का ताला तोड़ कर छह लाख रुपये के गहने, 40 हजार की नकदी और घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर चोरी कर ले गए। यहीं के निवासी एचडीएफसी बैंक कर्मी मनीष कुमार भी परिवार सहित होली मनाने आगरा गए थे। 16 मार्च को वापस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.