कौशाम्बी, मई 22 -- कौशाम्बी ब्लॉक के तीन सम्पर्क मार्ग क्षेत्रीय ग्रामीणों के लिए समस्या का सबब बन गए हैं। मार्ग में बड़े-बड़े गड्ढे होने और गिट्टियां उखड़कर गायब होने से क्षेत्रीय लोगों को आने जाने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को इन्हीं सम्पर्क मार्गों से होकर गांव व ब्लॉक मुख्यालय आना-जाना पड़ता है। क्षेत्रीय जनता द्वारा विधायक, सांसद समेत जिले स्तरीय अधिकारियों से सड़क मरम्मत कराने की मांग कई बार की गई पर इस ओर तनिक भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। दो दर्जन से अधिक गांवों के लोगों की समस्या दूर होने का नाम नहीं ले रही है। इसे लेकर क्षेत्रीय लोगों में जनप्रतिनिधियों व उच्चाधिकारियों के प्रति नाराजगी है। जिले के विकास खंड कौशाम्बी के गांवों को जाने वाले लाखों की लागत से बने सम्पर्क मार्ग इलाके के विकास की पोल खोल रहे हैं। इनमें तीन ...