मधुबनी, मई 22 -- बिस्फी, निज प्रतिनिधि। धौंस नदी पर बनने वाले तीन पुलों की स्थल और मिट्टी जांच की गई है । पटना से सर्वेयर राजीव कुमार के नेतृत्व में टीम ने रथोस घाट,कमलाबाडी और रघौली में जांच कार्य किया संपन्न किया। स्थानीय विधायक हरिभूषण ठाकुर के प्रयास से रथोस घाट,कमलाबाडी और रघौली में आरसीसी पुल बनाने की स्वीकृति मिली है। रथोस घाट तथा कमलाबाडी में नाबार्ड के द्वारा आरसीसी पुल बनाये जायेंगे। गौरतलब है कि रथोस घाट पर पुल बनाने की मांग लंबे अरसे से की जा रही थी। एक साथ तीन पुलों की स्वीकृति मिलने से स्थानीय लोगों में काफी उत्साह है। विधायक हरिभूषण ठाकुर बचोल ने कहा कि पुल का टेंडर होने के बाद बहुत जल्द काम भी शुरू किया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.