देहरादून, फरवरी 15 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बिधौली में एक व्यक्ति ने गुस्से में आकर बेजुबान पिल्लों पर कहर बरपाया। आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने गली में रहने वाली एक कुतिया के तीन नवजात पिल्लों को जमीन पर पटक-पटककर मार डाला। इस हृदयविदारक घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ प्रेमनगर कुंदन राम ने बताया कि घटना 14 फरवरी की शाम की है। पुलिस को दी गई शिकायत में बिधौली निवासी परीक्षा तोमर और प्रीति टंडन ने बताया कि उनके पड़ोस में एक गली की कुतिया ने हाल ही में छह बच्चों को जन्म दिया था। शनिवार की शाम उनके पड़ोस में रहने वाले महावीर सजवान ने जानबूझकर तीन पिल्लों को उठाया और उन्हें बेरहमी से जमीन पर पटकना शुरू कर दिया। इस हमले मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.