रांची, फरवरी 5 -- रांची, संवाददाता। नगर निगम चुनाव को लेकर पीठासीन पदाधिकारियों और मतदान पदाधिकारियों के पहले चरण का प्रशिक्षण गुरुवार को चौथे दिन भी जारी रहा। हालांकि शुरू के दिनों की तुलना में उपस्थिति में सुधार देखने को मिला है। बावजूद इसके 221 मतदानकर्मी प्रशिक्षण से गैरहाजिर रहे। चौथे दिन कुल उपस्थिति 87.7 प्रतिशत दर्ज की गई, जो अब तक चार दिनों में सबसे अधिक है। प्रशिक्षण कोषांग से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को तीन पालियों में कुल 1800 मतदानकर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाना था। इनमें से 1579 कर्मचारी उपस्थित हुए। शिफ्टवार उपस्थिति का विवरण पहली पाली में 600 के लक्ष्य के विरुद्ध 526 मतदानकर्मी मौजूद हुए, 74 कर्मी गैरहाजिर रहे। इस पाली में उपस्थिति 87.7 फीसद रही। दूसरी पाली में 600 में से 528 कर्मी प्रशिक्षण में शामिल हुए और 72 कर्मी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.