चतरा, फरवरी 18 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना अंतर्गत सीजीएफ के तहत सिमरिया प्रखंड के चयनित ग्राम नवादा, जरही एवं हूरनाली के लाभुकों के बीच बीडीओ चंद्रदेव प्रसाद के द्वारा सिलाई मशीन का वितरण किया गया। ग्राम हूरनाली से 16, ग्राम जरही से 20 एवं ग्राम नवादा से 15 लाभुको को मशीन का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बीडीओ के अलावा सिमरिया, श्रम अधीक्षक कार्यालय से आए हुए कर्मी, मुखिया, पंचायत सचिव एवं रोजगार सेवक उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.