गुमला, जून 10 -- रायडीह, प्रतिनिधि। विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 के तहत सोमवार को कृषि विज्ञान केंद्र गुमला और आत्मा के संयुक्त तत्वावधान में रायडीह प्रखंड के नवागढ़,पीबो और सिलम पंचायत में किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस दौरान कुल 475 किसानों को खरीफ पूर्व विकसित भारत संकल्प अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराया गया। केवीके के डॉ. नीरज कुमार ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि फसल उत्पादन में मृदा स्वास्थ्य का प्रबंधन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जांच-आधारित फसल चयन,संतुलित उर्वरक उपयोग और तकनीकी समेकित कृषि प्रणाली अपनाने पर बल दिया। प्रशिक्षण में डॉ. ईनोराई, डॉ. मनमोहन , बीएस उरांव और एटीएम निधि तिवारी ने भी भाग लिया। मौके पर नवागढ़ की उपमुखिया तस्लीम खाना,पीबो की मुखिया मनीषा कुजूर, सिलम के मुखिया वीरेन्द्र उरांव सहित कई क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.