लखनऊ, फरवरी 14 -- शहर में खुले हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में ड्यूटी से गायब मिलने पर डॉक्टर की सेवा समाप्त कर दी जाएगी। गायब रहने वाले डॉक्टरों को तीन बार नोटिस दी जाएगी, उसके बाद जिला स्वास्थ्य समिति में उनकी सेवा समाप्त करने का प्रस्ताव सीएमओ स्तर से भेज दिया जाएगा। समिति से प्रस्ताव पर मुहर लगने पर तुरंत सेवा समाप्त कर दी जाएगी। सीएमओ कार्यालय के अफसरों का कहना है कि सेंटरों की निगरानी की जा रही है। सीएमओ स्तर से जिले में 108 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का संचालन हो रहा है। इन केंद्रों पर डॉक्टर, कर्मचारी तैनात हैं। इन केंद्रों पर किट से जांच की जाती है। खून से जुड़ी जांच के लिए नमूने लेकर सीएचसी पर भेज दिए जाते हैं। सीएमओ की ओर से बनाई गई टीमों के निरीक्षण पर सेंटर से कई डॉक्टर बीते दिनों गायब मिले थे। उन सभी को नोटिस भी जारी किया गया था। नोट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.