गोरखपुर, फरवरी 10 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 निवासी अनिल भारती ने पुलिस को तहरीर देकर मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित के अनुसार सोमवार को वह पेंट का काम करने गया था। काम की मजदूरी मांगने पर आरोपी गौतम नाराज हो गया और उसके साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। अनिल भारती का आरोप है कि कुछ देर बाद गौतम अपने साथी सूरज जोसेफ और आयुष युसूफ के साथ नौ अज्ञात लोगों को लेकर मौके पर पहुंचा। सभी के हाथों में हॉकी और डंडे थे। आरोप है कि गाली-गलौज करते हुए सभी ने मिलकर उस पर हमला कर दिया। इसी दौरान गौतम ने हॉकी से उसके सिर पर वार किया, जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित को उपचार के लिए ले जाया गया। पुलिस ने पीड़ि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.