हाथरस, अक्टूबर 30 -- हाथरस। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सभी थाना क्षेत्रों में भारत सरकार के 03 नये आपराधिक कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के सम्बन्ध में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए। लोगों को इन कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बुधवार को पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में भारतीय न्याय संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के लिए जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन किया। जिसमें व्यक्तियों, स्कूली छात्र-छात्राओं और आम नागरिकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। जागरुकता कार्यक्रमों के दौरान बताया गया कि देश में 03 नये आपराधिक कानून लागू हो चुके हैं, इसके तहत कई कानून बदल गए हैं, जिससे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.