घाटशिला, फरवरी 19 -- बहरागोड़ा, संवाददाता। बरसोल थाना क्षेत्र की पारुलिया पंचायत अंतर्गत लालसाई और छोटापारुलिया गांव में उस वक्त अफरातफरी का माहौल बन गया, जब ग्रामीणों ने मंगलवार देर शाम को तीन अनजान नकाबपोश लोगों को गांव के अंदर पेड़ के नीचे खड़े हुए देखा। कुछ बात करने पर वे लोग बाइक पर सवार होकर मौके से भागने लगे। उनका पीछा करते हुए लालसाई गांव के कई लोग चोर-चोर शोर मचाते हुए इधर-उधर दौड़ने लगे। करीब 4 घंटे काफी ढूंढने के बाद भी रात 12:00 बजे तक नहीं मिलने पर सब लोग अपने-अपने घर चले गए। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा उन तीन नकाबपोश लोगों के पास तलवार भी थी। सभी लोग काले कपड़े से अपने मुंह ढंके हुए थे, लेकिन काफी खोजबीन करने के बाद किसी का भी पता नहीं मिल पाया। ग्रामीणों से धर्य बनाये रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील मालूम हो कि इन दिनों...