समस्तीपुर, जनवरी 9 -- समस्तीपुर। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में जिले में नए ओपी के निर्माण व संचालन की प्रक्रिया जोरों पर है। जिले के बड़े क्षेत्रफल वाले थाना व संवेदनशील इलाकों को चिन्हित कर नए ओपी बनाए जा रहे हैं, ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण लग सके और लोगों को त्वरित पुलिस सहायता मिल सके। एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि हसनपुर थाना क्षेत्र से अलग होकर दुधपुरा, विभूतिपुर थाना क्षेत्र से अलग होकर साखमोहन तथा ताजपुर थाना क्षेत्र से अलग होकर मोरवा में नए ओपी स्थापित किए जा रहे हैं, जिसकी सारी औपचारिकता व कागजी कार्रवाई पूरी कर ली गयी है। इन सभी स्थानों पर फंक्शनिंग भी शुरू कर दी गई है, जिससे स्थानीय स्तर पर पुलिस की मौजूदगी मजबूत हो सके। आने वाले दिनों में यह सभी थानों में भी उत्तीर्ण हो जाएंगे। इसको लेकर ...