मुंगेर, मार्च 8 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। शुक्रवार की अहले सुबह नगर के मुख्य बाजार स्थित कुलकुला स्थान के समीप तीन दुकानों में अचानक आग लगने से लगभग चार लाख रुपए मूल्य का सामान जलकर राख हो गया। आग से दो दुकानों को भारी क्षति पहुंची है, जबकि एक दुकान को आंशिक नुकसान पहुंचा है। जानकारी के अनुसार कुलकुला स्थान के समीप रघुनाथ केशरी का किराना व मसाला दुकान और रियाज अली के जूता चप्पल की दुकान में आग लग गई, जिससे दोनों दुकानों का सारा सामान जल गया। जबकि इसी दोनों दुकान से सटा राजू विश्वकर्मा की कुदाल और हंसुआ का बेत आदि की दुकान को आंशिक क्षति पहंुची है। सुबह समीप रहने वाले लोगों ने जब दुकान में आग फैलता देखा तो इसकी सूचना खड़गपुर पुलिस को दी। जिसके बाद हवेली खड़गपुर पुलिस ने अग्निशमन विभाग कार्यालय पहुंचकर अगलगी की सूचना दी। जिसके बाद अग्निश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.