लातेहार, फरवरी 18 -- बारियातू,प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय सभागार परिसर में सभी महिला पंचायत समिति सदस्य व महिला वार्ड सदस्य के लिये आयोजित तीन दिवसीय सशक्त पंचायत नेत्री अभियान प्रशिक्षण का समापन बुधवार को हो गया। प्रशिक्षण में प्रशिक्षक सोनामनी कुमारी व अनिता भगत ने सभी से कहा कि आपका कार्य,जिम्मेदारी व महिलाओं पर हो रहे अत्याचार व अधिकार व पंचायत स्तर पर आप सभी की क्या भूमिका है । इसके सम्बंध में विस्तृत जानकारी दी गई है। बताया कि इस कार्य से पंचायत की महिलाओं का विकास व अधिकार मिल पायेगा। इसके पश्चात् सभी पंसस सदस्य व वार्ड सदस्य को प्रशिक्षण प्राप्त का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.