प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 18 -- संग्रामगढ़। रामपुर संग्रामगढ़ के ब्लाक संसाधन केंद्र काशीपुर में चल रहे तीन दिवसीय समेतिक शिक्षा के कार्यशाला का समापन हुआ। कार्यशाला में विकास क्षेत्र के 35 आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकत्रियों ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला में बच्चों की बाल्यावस्था में देखभाल और समावेशी शिक्षा तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास से संबंधित विषयों पर आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को जानकारी दी गई। प्रशिक्षण सत्रों का संचालन घनश्याम, मनीष कुमार, अमित कुमार मिश्रा ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत बीईओ रविशंकर उपाध्याय ने की। इस मौके पर क्रांति पांडेय, उमेश आदि आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.