चतरा, फरवरी 9 -- चतरा संवाददाता। 19, 20 एवं 21 फरवरी को आयोजित होने वाले तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026 के सफल, सुव्यवस्थित एवं भव्य आयोजन को लेकर उपायुक्त कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान महोत्सव को लेकर अब तक की गई तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सुरक्षा व्यवस्था, दर्शक दीर्घा (सीटिंग अरेजमेंट), स्थायी एवं मोबाइल शौचालय, साफ-सफाई, मंदिर से मेन रोड तक सड़क मरम्मती, विद्युत आपूर्ति सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं पर बिंदुवार चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि महोत्सव के दौरान किसी भी प्रकार की चूक नहीं होनी चाहिए तथा सभी विभाग समयबद्ध तरीके से अपनी-अपन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.