चाईबासा, फरवरी 15 -- तीन दिवसीय फुटबॉल खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ तीन दिवसीय फुटबॉल खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ -दुईया महिला टीम ने की 1-0 से जीत दर्ज गुवा, संवाददाता। सीएसआर योजना के तहत प्रायोजित तीन दिवसीय फुटबॉल खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को गुवा सेल के प्रभावित गांव दुईया में किया गया। प्रतियोगिता के पहले दिन फुटबॉल मैच का आयोजन हुआ। जिसमें जामकुंडिया, लेंम्बरे, दुईया, काशिया पेचा, रोवाम, घाटकुड़ी, गंगदा, अंगरवा और छोटा जामकुंडिया गांव के खिलाड़ियों ने भाग लिया। महिलाओं के लिए भी फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। पहला मुकाबला सलाई और दुईया गांव की महिला टीमों के बीच खेला गया। मध्यांतर से पूर्व ही दुईया महिला टीम ने एक गोल दाग कर बढ़त बना ली। पूरे मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए दुईया महिला टीम ने 1-0 से जीत दर्ज कर प्र...