भभुआ, जनवरी 9 -- कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम से शिक्षकों के प्रयोगात्मक कौशल को मिली नई धार भभुआ, नगर संवाददाता। तीन दिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम (प्रयोगशाला कौशल विकास) का शुक्रवार को समापन किया गया। समापन सत्र में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना शंभू कुमार, डायट के प्राचार्य, एसवीपी कॉलेज के प्राचार्य सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को भौतिकी, जीवविज्ञान एवं रसायन शास्त्र विषयों से जुड़ी प्रयोगशाला आधारित गतिविधियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा प्रयोगों की विधि, उपकरणों के उपयोग और सुरक्षा मानकों पर विशेष जोर दिया गया। प्रतिभागियों ने अपने फीडबैक में बताया कि तीन दिनों के इस प्रशिक्षण से उनके प्रयोगात्मक कौशल में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। लंबे समय से अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.