बरेली, अक्टूबर 13 -- क्रीड़ा भारती की ओर से आयोजित संजय अग्रवाल मेमोरियल ऑल इंडिया ब्लो 1700 क्लासिकल चेस टूर्नामेंट का रविवार को सांसद छत्रपाल गंगवार ने शुभारंभ किया। सांसद के साथ आयोजकों ने हनुमान जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित, दीप प्रज्वलित किया। सांसद ने कहा कि शतरंज ऐसा खेल है जो युवाओं में एकाग्रता, रणनीति और निर्णय लेने की क्षमता विकसित करता है। टूर्नामेंट में 25 राज्यों के 350 खिलाडि़यों ने हिस्सा लिया है। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में विजेताओं को 10 लाख तक के पुरस्कार दिए जाएंगे। यहां रामपाल सिंह यादव, क्रीड़ा भारती ब्रज प्रांत उपाध्यक्ष के अलावा डॉ. राजवीर सिंह, डॉ. शिव राम शर्मा, सौमित्र शर्मा, अनूप कुमार, जितेंद्र राजपूत, क्रांति कुमार गुप्ता, विवेक सक्सेना, परी सक्सेना आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...