हल्द्वानी, मार्च 16 -- हल्द्वानी। चेष्टा विकास कल्याण समिति और नाबार्ड के सहयोग से तीन दिवसीय ग्रामीण भारत महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। समिति की अध्यक्ष सुमन अधिकारी ने बताया कि काठगोदाम शीशमहल रामलीला मैदान में दिन में तीन बजे से महोत्सव का आयोजन होना है। कहा कि कार्यक्रम के दौरान स्थानीय महिला समूहों की ओर से तैयार किए गए उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जानी है। इसके लिए पंडाल तैयार किए जा रहे हैं। कहा कि कार्यक्रम के समापन दिवस पर सबसे अधिक उत्पादों की बिक्री करने वाले महिला समूहों को सम्मानित किया जाएगा। कहा कि प्रदर्शनी में 30 से अधिक महिला समूह अपने उत्पादों की बिक्री करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.