कटिहार, जुलाई 6 -- मनसाही,एक संवाददाता प्रखंड मुख्यालय के मैदान में तीन दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता मशाल का शुभारंभ शनिवार को किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह,प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी खालिदा जिया,प्रखंड प्रमुख सुषमा कुमारी,जिला परिषद प्रतिनिधि खुर्शीद आजाद ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी खालिदा जिया ने कहा कि आज छात्र - छात्राओं को देखकर मुझे अपने बचपन की याद आ गई। इसलिए सभी छात्र - छात्राएं पढ़ाई के साथ खेलकूद प्रतियोगिता में अवश्य भाग ले और जिला,राज्य स्तर के खेल में भाग लेकर अपना नाम रोशन करें। जिला खेल पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह ने कहा कि जो छात्र- छात्राएं चुनकर आएंगे। उन्हें स्पोर्ट्स क...