रामपुर, जुलाई 16 -- स्थानीय बिजली घर में 17 जुलाई से तीन दिवसीय बिल रिवीजन शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में उपभोक्ताओं के खराब आ रहे विद्युत बिलों को सही किया जाएगा। अधिशासी अभियंता कर्मवीर सिंह ने बताया कि 17 जुलाई से स्थानीय बिजली घर में उपभोक्ताओं के लिए बिल रिवीजन कैंप का आयोजन शुरू हो रहा है। जिसमें उपभोक्ताओं के खराब आ रहे बिलों सही करने, ओटीएस योजना आदि के बारे में लोगों को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में बिजली घर पहुंच कर शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.