बुलंदशहर, दिसम्बर 5 -- अनूपशहर। परदादा-परदादी एजुकेशनल सोसाइटी की मेजवानी में तीन दिवसीय 64 वीं उत्तर प्रदेश सीनियर महिला बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2025 का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता प्रदेश की 17 टीमों ने प्रतिभाग करेंगी। परदादा-परदादी स्कूल के प्रधानाचार्य के के शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश सीनियर महिला राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुनील दत्ता, अध्यक्ष उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन द्वारा किया गया उन्होंने महिला खेलों के निरंतर विकास पर जोर दिया। प्रतियोगिता में प्रदेश की उत्तर प्रदेश पुलिस, नॉर्थ ईस्ट रेलवे, एस एस बी मेरठ, बरेली, बी एल डब्लू, अलीगढ़, आगरा, बुलंदशहर, गौतम बुद्ध नगर, गाज़ियाबाद, गोरखपुर, यूनिवर्सिटी ऑफ लखनऊ, प्रयागराज, लखनऊ, कौशाम्बी और वाराणसी शामिल हैं। उद्घाटन मैच मेरठ और आगरा के ब...