मधुबनी, फरवरी 13 -- पंडौल। पंडौल प्रखंड क्षेत्र के भवानीपुर गांव स्थित उग्रनाथ महादेव मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय उगना महोत्सव सह महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गए हैं। 14 से 16 फरवरी तक आयोजित इस भव्य महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर साफ-सफाई, सजावट और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। हर वर्ष की तरह इस बार भी कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित होगा। महोत्सव में प्रशासनिक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंदिर न्यास समिति और मेला प्रबंध समिति के सदस्य सहित हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति रहेगी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। लगभग 60 से 70 पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की जाएगी, जबकि 40 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.