बोकारो, फरवरी 19 -- अमलाबाद और सहारजोरी गांव में सोलह आना कमेटी की ओर से आयोजित तीन दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन का बुधवार को भक्तिमय वातावरण में समापन हुआ। इस अवसर पर पश्चिम की सुनीता मंडल कीर्तन मंडली ने पाला कीर्तन की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। मंडली ने भगवान राधा-कृष्ण एवं गौर-निताई की बाल्य और प्रेम लीलाओं का सुमधुर वर्णन किया। तीन दिन तक चले कीर्तन में श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे नजर आए। स्थानीय भजन मंडलियों ने रंग कीर्तन के दौरान एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किया। इसी प्रकार सहार जोरी में नित्यानंद दास ने श्री कृष्ण रास लीला पाला का मंचन किया। सहारजोरी में कुंजमिलन 17 फरवरी को किया गया।ढोल-मंजीरे और करताल की धुन पर श्रद्धालु झूमते रहे। पूरा गांव हरिनाम संकीर्तन से गुंजायमान रहा। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.